धनबाद में आउटसोर्सिंग के खिलाफ भड़के ग्रामीण, धनसार थाने का घेराव कर किया जोरदार प्रदर्शन

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी और लगातार ब्लास्टिंग के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया, थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की गई

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad News : धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में चल रहे देवप्रभा कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। आउटसोर्सिंग कंपनी की कथित मनमानी और लगातार ब्लास्टिंग के खिलाफ ग्रामीणों ने रविवार को थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रही ब्लास्टिंग और धूल-धुआं के कारण आसपास के घरों में दरारें पड़ रही हैं, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले कंपनी ने बाउंड्री के बाहर खुदाई न करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब आरोप है कि रात के समय बाउंड्री तोड़कर भी खनन कार्य किया जा रहा है।

मामले को लेकर विरोध कर रहे युवा समाजसेवी सह दलित नेता मुकेश भुईयां को पूछताछ के लिए थाना बुलाए जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग धनसार थाने पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों ने आउटसोर्सिंग कंपनी की गतिविधियों पर रोक लगाने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।