नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने भोजपुरिया समाज के बच्चों को किया सम्मानित

मेहनत, संस्कार और संकल्प से उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते युवा।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोहिमा : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने रविवार को भोजपुरिया समाज के बच्चों को सम्मानित किया। नागालैंड भोजपुरिया समाज की ओर से दीमापुर में आयोजित 14वें सम्मान समारोह में उन्होंने समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और अनुशासन अत्यंत प्रेरणादायी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये युवा अपनी मेहनत, संस्कार और संकल्प के बल पर समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


इस अवसर पर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा अभिभावकों, शिक्षकों और नागालैंड भोजपुरिया समाज के शिक्षा के प्रति समर्पित प्रयासों की सराहना की।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।