रिम्स में वेतन का संकट गहराया: 1500 कर्मचारियों को 3 महीने से नहीं मिला पैसा, हड़ताल की चेतावनी

रांची रिम्स में 1500 कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला, कर्मचारियों ने वित्त निदेशक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर एक हफ्ते में भुगतान नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के रिम्स में कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। संस्थान के करीब 1500 स्थायी कर्मचारी पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने से बेहद नाराज हैं। वेतन में लगातार हो रही देरी के खिलाफ मंगलवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी रिम्स के वित्त निदेशक के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं और जल्द से जल्द वेतन जारी करने की मांग की।

एक हफ्ते का अल्टीमेटम, नहीं तो हड़ताल

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के भीतर बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे सामूहिक हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इस चेतावनी के बाद रिम्स प्रशासन पर जल्द समाधान निकालने का दबाव बढ़ गया है। इस विरोध में पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ और अन्य विभागों के स्थायी कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में वेतन भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।