
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट हुई है। वह चुनावी हिंसा पीड़ितों से मिलने गए थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। फिलहाल अभिषेक बनर्जी को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया है।
बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी पर लोगों ने अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया। इस मौके पर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ये लोग मुझे मारना चाहते थे। ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं, मौके पर एक भी पुलिसवाला नहीं थी। हेलमेट की वजह से सिर बच गया।
गौरतलब है कि इससे पहले अभिषेक को पश्चिम बंगाल सीआइडी ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में समन भेजा है। उन्हें सोमवार दोपहर 12 बजे सीआइडी मुख्यालय भवानी भवन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीआइडी अधिकारियों ने शनिवार को उनके कालीघाट स्थित आवास पर जाकर नोटिस सौंपा।

