सफाई के दौरान सांप ने डंसा, इलाज के दौरान युवक की मौत

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बहरागोड़ा: प्रखंड क्षेत्र के मागरासोल गांव में सांप के काटने से 28 वर्षीय युवक टिपूस हेंब्रम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले टिपूस अपने घर के आसपास सफाई कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक सांप पर उनका पैर पड़ गया। इससे सांप ने उन्हें डंस लिया।

सांप के काटने के बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत उन्हें बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बारीपदा अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि बारीपदा में इलाज के दौरान उनकी हालत में कुछ सुधार भी दिख रहा था। लेकिन गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने भी दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। पूरे गांव में इस घटना को लेकर गहरा दुख देखा जा रहा है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।