सिमडेगा पहुंचे झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा : गुरुवार को सिमडेगा पहुंचे झामुमो के केंद्रीय महासचिव और केंद्रीय प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय। उनके स्वागत और अतिथि सत्कार के लिए झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कुंडलना व जिला सचिव सफीक खान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खास रुचि और उत्साह देखा गया। विनोद कुमार पांडेय जिला झामुमो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कोलेबिरा, सिमडेगा और तोरपा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में हिस्सा लेने सिमडेगा पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।