
जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाज विजय सुंडी ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से उनके घोड़ाबांधा स्थित आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में श्री मुंडा ने विजय को गोल्ड और ब्रांज मेडल जीतने पर बधाई दी।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि विजय ने 29 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज स्टेज-1, 2026 में एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतकर देश और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

