
रांची : 36वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2026-27, जो 5 से 7 जून 2026 तक राजस्थान के ब्यावर स्थित मोहम्मद अली मेमोरियल स्कूल में आयोजित होने जा रही है, उसमें भाग लेने के लिए झारखंड की बालक और बालिका टीम शनिवार सुबह धनबाद से रवाना हो गई।
झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ (JSTA) के अध्यक्ष वेदांत कौस्तव ने टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और इस बार भी टीम से पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन करने की अपेक्षा है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, खेल भावना एवं पूर्ण समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
बालिका वर्ग टीम: सपना कुमारी, निशु प्रिया कुमारी, संध्या कुमारी, चांदनी कुमारी, पिंकी कुमारी, विभा कुमारी, आकांक्षा महतो, सुरभि कुमारी, दिव्या तिर्की, अनुपमा टुडू, प्रीति कुमारी, प्रमिला सोरेन, मालाबती टुडू, सुनीता सोरेन एवं चूड़ामणि टुडू।
कोच: साहिल लोहरा, मैनेजर: सुकांता कुंडू
बालक वर्ग टीम: कमलेश कुमार, अशोक गंझू, प्रदीप कुमार, सूरज उरांव, रोहन उरांव, भोला कुमार, सुजीत भुइयां, लालू रविदास, ओम कुमार, रितेश कुमार, छोटू कुमार, विशाल कुमार, महेश कुमार, बिशाल कुमार एवं रवि कुमार।
कोच: अबोध कुमार, मैनेजर: महेश राम
इस अवसर पर संघ के सचिव राजेश कुमार सहित डॉ. राजेश गुप्ता, जमील अंसारी, नागिना कुमार, कीर्ति कुमार, नीरज वर्मा, सोनू सिंह, विश्वजीत कुमार, क्वीन ठाकुर, आशीष पाठक, नितीश सिंह, अमित कुमार एवं अन्य खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा टीम की सफल यात्रा एवं उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

