किसानों के समर्थन में उतरे चंपाई सोरेन, रिम्स-2 परियोजना के खिलाफ डुगडुगी बजाकर होगा जनजागरण

नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण के विरोध में चंपाई सोरेन ने बड़े जन आंदोलन का ऐलान किया। किसानों के समर्थन में लाखों आदिवासी-मूलवासी जुटेंगे और गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नगड़ी में चल रहे रिम्स-2 के निर्माण के खिलाफ विशाल जन आंदोलन की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अगले दस दिनों में लाखों आदिवासी-मूलवासी लोग नगड़ी के किसानों के समर्थन में जुटेंगे. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रांची में कई जगह सैकड़ों एकड़ जमीन उपलब्ध होने के बावजूद सरकार जिस प्रकार उपजाऊ भूमि से किसानों को उजाड़ने पर आमदा है, इससे उनकी मंशा स्पष्ट होती है.

यह सरकार HEC से सैकड़ों एकड़ जमीन ले चुकी है. दोबारा पांच सौ एकड़ से अधिक भूमि लेने की तैयारी में भी है, फिर वहां रिम्स-2 अस्पताल का निर्माण करवाने में क्या दिक्कत है?

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के लिए गांव-गांव में डुगडुगी बजाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा. साथ ही हर समर्थक से एक मुट्ठी चावल एवं दस रुपए का सहयोग लिया जाएगा.

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.