बुढ़मू में बिजली बिल विवाद ने लिया हिंसक रूप, विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई; रिम्स रेफर

बुढ़मू के उमेडंडा गांव में बिजली बिल विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, उपभोक्ता और साथियों ने विद्युतकर्मी राहुल पर लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर रिम्स रेफर किया गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Electricity Bill Dispute: बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा गांव में शनिवार रात बिजली बिल को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। इस घटना में 28 वर्षीय विद्युतकर्मी राहुल पर लाठियों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, घायल राहुल पावर हाउस से ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे, तभी नाउज गांव के पास बमने पंचायत के डुंडु गांव निवासी एक उपभोक्ता ने उन्हें रोक लिया। उपभोक्ता का आरोप था कि उसके घर 9,10,663 रुपये का भारी बिजली बिल आया है और इसकी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की है।

विवाद बढ़ने पर उपभोक्ता ने अपने साथियों को बुला लिया और कथित रूप से राहुल पर लाठियों से हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने केवल इतना कहा था कि आवेदन देने पर बिल की जांच और सुधार की प्रक्रिया की जा सकती है, लेकिन इसके बावजूद हमला किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि क्षेत्र में स्मार्ट मीटर और अधिक बिजली बिल को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है, जिसके कारण कई बार विद्युतकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति बन जाती है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बिल सुधार और तकनीकी जांच की उचित प्रक्रिया मौजूद है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।