भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर चतरा में झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके संघर्ष, त्याग और आदर्शों को याद किया गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को सदर थाना के समीप स्थित झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल यादव और छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपेश यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने भी पुष्प अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सदर उपेंद्र राम, सचिव बबलू पासवान, युवा प्रखंड अध्यक्ष लावालौंग राजन पासवान, युवा नेता अल्तमस परवेज, संतराज यादव, रामा पाण्डेय, राहुल केशरी, सिंटू यादव, चंदन यादव, प्रदीप यादव, राकेश भोक्ता एवं धीरेन्द्र भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।