रांची: ट्यूशन के लिए निकली 13 साल की छात्रा अचानक हुई गायब, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

रांची के सुखदेव नगर से 13 वर्षीय छात्रा अलीना ट्यूशन के लिए निकलने के बाद लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा की पहचान पहाड़ी टोला स्थित नासिरुद्दीन लेन की रहने वाली अलीना के रुप में की गई है। छात्रा के पिता इमरोज ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर बेटी के अपहरण की आशंका जताई है।

जानकारी के मुताबिक, अलीना कक्षा 8 की छात्रा है। वह 9 जून की शाम करीब 5 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। परिजनों के अनुसार, देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका।

अलीना के पिता इमरोज ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उनकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और बेटी को सकुशल बरामद करने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और छात्रा की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक अलीना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।