
श्रीनगर के उद्योगपति मसूद वानी से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
नई दिल्ली : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को श्रीनगर प्रवास के दौरान नौगाम स्थित प्रख्यात उद्योगपति मसूद वानी के आवास पर उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक विकास, उद्यमिता को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन तथा क्षेत्र की समग्र प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनके अनुभव को सुनना आत्मिक प्रसन्नता देने वाला रहा।

संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निवेश, उद्योगों के विस्तार और आर्थिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके परिणामस्वरूप जम्मू-कश्मीर विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

