राज्यपाल से मिला त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ का प्रतिनिधि मंडल, कर दी ये मांग

रांची में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर पंचम राज्य वित्त आयोग की राशि उपयोग हेतु मार्गदर्शिका शीघ्र जारी करने की मांग रखी है

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष विकास कुमार महतो के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने लोक भवन में मुलाकात की। इस दौरान झारखण्ड पंचम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं के आलोक में जिला परिषदों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों को आवंटित अनुदान राशि से योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषय पर ज्ञापन समर्पित किया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए झारखण्ड पंचम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं के आधार पर पंचायती राज विभाग द्वारा जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों को निर्धारित अनुपात में राशि आवंटित की गई है। लेकिन योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु आवश्यक विस्तृत मार्गदर्शिका अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिसके कारण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं। राज्यपाल का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए शिष्टमंडल ने अनुदान मद के अंतर्गत आवंटित राशि से योजनाओं के सुचारु एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक मार्गदर्शिका शीघ्र उपलब्ध कराए जाने की दिशा में आवश्यक पहल करने हेतु अनुरोध किया, ताकि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों का समयबद्ध एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित हो सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।