पेंशनधारी महिला से 72,500 रुपये की साइबर ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : गुमला जिले में साइबर ठगों ने एक पेंशनधारी महिला को निशाना बनाकर उनके खाते से 72,500 रुपये की ठगी कर ली। पुग्गू नवाटोली निवासी 56 वर्षीय गीता कुमारी लकड़ा ने इस मामले में गुमला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई और राशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, 7 जून 2026 को उनके वेतन खाते में 3,000 रुपये जमा हुए थे। अगले दिन बैंक पहुंचने पर उन्हें पता चला कि यह राशि पहले उनके खाते में भेजी गई और बाद में उनके पेंशन खाते में स्थानांतरित कर दी गई। इसके बाद साइबर अपराधियों ने पेंशन खाते से 72,500 रुपये निकाल लिए। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार यह रकम यूपीआई के माध्यम से इंडियन ओवरसीज बैंक के एक खाते में भेजी गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही महिला ने साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल ने संबंधित खाते को होल्ड कर दिया है, जिससे रकम वापस मिलने की उम्मीद बनी हुई है। पुलिस अज्ञात ठगों की पहचान करने में जुटी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।