बड़ी खबर: झारखंड के अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने अचानक दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

झारखंड के अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जबकि इससे पहले महाधिवक्ता राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद रोहितश्य रॉय की नियुक्ति हुई थी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के कानूनी गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के अपर महाधिवक्ता (एडिशनल एडवोकेट जनरल) सचिन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय को सौंप दिया है। सचिन कुमार ने इस्तीफा देने के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

बताते चलें कि रविवार को राज्य के तत्कालीन महाधिवक्ता राजीव रंजन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद रोहितश्य रॉय को झारखंड का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। इस तरह राज्य के कानूनी विभाग में लगातार हो रहे बदलावों ने ध्यान खींचा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।