
Doctors Wives Association : सामाजिक सेवा गतिविधियों के तहत डाक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन ने सोमवार को रिम्स परिसर में मरीजों, उनके परिजनों और जरूरतमंद लोगों के बीच खिचड़ी वितरण किया। इस दौरान करीब 150 से 175 किलो खिचड़ी तैयार कर लोगों को भोजन कराया गया।
एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल में इलाज के लिए दूर-दराज से आने वाले जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को भोजन उपलब्ध कराना है। रिम्स परिसर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग मौजूद रहते हैं, जो लंबे समय तक अस्पताल में रहने के दौरान भोजन संबंधी कठिनाइयों का सामना करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन की फाउंडर एवं को-चेयरपर्सन झूमा सरकार, अध्यक्ष रेणु तिवारी, सचिव श्वेता रंजन, मंजू खेतान, दीपा चौहान, रेखा मिश्रा, बिंदु प्रसाद, सीमा माहेश्वरी, सुप्रिया ठाकुर, नीलम शेखर, विभा सिंह और डॉ. नेहा प्रिया सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहीं।

