रासायनिक खादों पर निर्भरता कम कर जैविक खेती की ओर बढ़ें किसान : हेमंत सोरेन

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड के उत्कृष्ट किसान होंगे सम्मानित

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड के उत्कृष्ट किसानों को सरकार सम्मानित करेगी। उन्हें आधुनिक तकनीकी उपकरणों और संसाधनों से भी जोड़ा जाएगा। वे मंगलवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड कृषि उत्पाद और व्यापार मेले में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड के किसानों की मेहनत आज वैश्विक पहचान बना रही है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाए गए फलदार पौधों का परिणाम अब सामने है और सिमडेगा और अन्य जिलों की हमारी माताओं-बहनों की ओर से उत्पादित आम, इंग्लैंड समेत तक अन्य देशों में पहुंच रहा है। सीएम हेमंत ने कहा कि किसानों की समस्याओं और सुझावों के त्वरित समाधान के लिए एक विशेष डिजिटल किसान पोर्टल विकसित किया जाएगा, जहां किसान सीधे अपनी बात रख सकेंगे और सरकार तथा कृषि विशेषज्ञों से समयबद्ध सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर झारखंड की कृषि और किसानों की तस्वीर बदलेंगे। हेमंत ने कहा कि झारखंड की लगभग 80 प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर है। ऐसे समय में जब जलवायु परिवर्तन खेती को प्रभावित कर रहा है, हमें विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाना होगा।धरती से जितना पानी लेते हैं, उतना लौटाने की जिम्मेदारी भी हमारी है। जल संरक्षण, वृक्षारोपण और कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली आधुनिक तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है। मैं राज्य के मेरे मेहनतकश किसानों से आग्रह करता हूं कि रासायनिक खादों पर निर्भरता कम कर जैविक खेती की ओर बढ़ें। स्वस्थ मिट्टी, सुरक्षित पर्यावरण और बेहतर भविष्य का यही मार्ग है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।