खेत में मिले दो युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के भदानी नगर ओपी क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब फोरलेन सड़क के पास स्थित एक खेत में दो युवकों के शव मिले। यह घटना बनगड़ा इलाके की बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान सौंदा डी निवासी अमरजीत भुइयां और सोनू कुमार के रूप में हुई है। दोनों के शव संदिग्ध हालत में खेत में पड़े मिले, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अख्तर अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह सड़क दुर्घटना होती तो घटनास्थल के आसपास कोई वाहन या बाइक मिलनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। वहीं शुरुआती जांच में पुलिस को मामला सड़क हादसे से जुड़ा लग रहा है। आशंका है कि दोनों युवक तेज रफ्तार वाहन से जा रहे थे और अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरे होंगे। पेड़ से टकराने के कारण उनकी मौत होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।