
रांची: रांची के चुटिया महादेव मंडा के पास स्थित डीबी कॉम्पलेक्स में स्किल सेलर संस्थान का उद्घाटन आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने किया। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में इस तरह का सेंटर खोला जाना अच्छी बात है जो युवाओं को ट्रेनिंग देने के साथ रोजगार भी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि इस टीम का जो गोल है वह लोगों को तकनीक के माध्यम से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने का है। मैं भी इस टीम के साथ मिलकर अपने क्षेत्र में डिजिटल विलेज बनाने के लिए काम करूंगा। लोगों को ट्रेनिंग देकर इस योग्य बनाया जाएगा कि वह किसी भी तरह के गलत झांसे में ना आए। निदेशक रितेश गुप्ता ने बताया कि आज का समय एआई का है। हम युवाओं को 3 से 6 महीने की ट्रेनिंग देकर रोजगार भी उपलब्ध कराएंगे। ट्रेनिंग के साथ इंटर्नशिप भी कराई जाएगी जिससे कि वह खुद से भी घर बैठे रोजगार कर सकेंगे। डेढ़ साल पहले इस संस्थान की शुरुआत की गई थी, लेकिन अब इस संस्थान का पहला ऑफिस खुल गया है। दसवीं पास और बेसिक इंग्लिश की जानकारी रखने वाले यूथ के लिए डिजिटल हब और आईटी सेक्टर में काम करने का बेहतर मौका मिल सकता है। उन्होंने बताया कि पहले आने वाले 50 स्टूडेंट्स को 50% तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। मौके पर लक्ष्मण जी, धर्मेन्द्र कुमार के अलावा एचएम पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल व अन्य मौजूद थे।

