
नागपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को नागपुर में सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी ‘यंत्र इंडिया लिमिटेड’ (वाईआईएल) में 10 हजार टन की ‘एल्युमिनियम एक्सट्रूज़न प्रेस’ के लिए भूमि पूजन करेंगे, जिससे महत्वपूर्ण एल्युमिनियम घटकों के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी, नागपुर ने बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि रक्षा मंत्री शहर के अंबाझरी स्थित आयुध निर्माणी वाईआईएल में भूमि पूजन करेंगे।

