Latest NewsUncategorizedड्रग्स और यौन शोषण के मामले आपस में जुड़े हुए हैं :...

ड्रग्स और यौन शोषण के मामले आपस में जुड़े हुए हैं : रवि किशन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: अभिनेता-राजनेता रवि किशन जल्द ही अपराध पर आधारित नॉन-फिक्शन शो मौका-ए-वारदात में एंकरिंग करते हुए नजर आएंगे।

ड्रग्स और महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को लेकर उनका कहना है कि ये दोनों मामले कहीं न कहीं आपस में जुड़े हुए हैं।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, मैं एक नॉन-फिक्शन शो की एंकरिंग कर रहा हूं।

राजनीति से जुड़ने के बाद मैं इसे लोगों तक पहुंचने के एक मौके के तौर पर देख रहा हूं।

मैं जानता हूं कि किस तरह टीवी ने मुझे बिग बॉस 1, राज पिछले जनम का और झलक दिखला जा 5 के जरिए फिर से स्थापित होने का मौका दिया। लेकिन मौका-ए-वारदात शो करने के पीछे मेरा एक मकसद है।

उन्होंने आगे कहा, मुझे इस शो का विचार अच्छा लगा।

यह शो देश के हर राज्य और दूरदराज के गांवों से कहानियां ला रहा है, जहां अपराध होते हैं, लेकिन किसी का ध्यान नहीं जाता है। इस शो के पीछे का आइडिया यह है कि लोग स्थानीय स्तर पर होने वाली चीजों के बारे में जागरूक हों।

 इसके अलावा प्रोडक्शन टीमों के उन गांवों में जाने से स्थानीय लोगों को भी काम मिलता है।

यह यूपी में फिल्म सिटी बनाने के विचार से भी जुड़ा है।

मैं गोरखपुर का सांसद भी हूं तो मेरी बात को लोग गंभीरता से भी लेंगे।

मैं लोगों को सकारात्मक तरीके से प्रभावित कर सकता हूं। इसीलिए मैंने यह शो करने का फैसला किया है।

शो का हर एपिसोड एक असल कहानी बताएगा और अपराध के पीछे की सच्चाई का खुलासा करेगा।

इस शो में लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी और कलाकार सपना चौधरी भी हैं।

रवि किशन ने शो को लेकर कहा, मैं दृढ़ता से मानता हूं कि ड्रग्स और यौन शोषण एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

हमें नशीली दवाओं के सेवन के खिलाफ लड़ना होगा, यह युवाओं को महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध करने की ओर ले जाता है। हमारे पास आबादी के मुताबिक पुलिस नहीं है।

हमें लोगों को जागरूक करके भी अपराधों को रोकना होगा। इस शो के जरिए हम यही कर रहे हैं।

वैसे भी ये दोनों मुद्दे समाज के लिए अहम हैं, यह न केवल महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि यह युवाओं को बर्बाद भी कर रहा है। धारावाहिक मौका-ए-वारदात 9 मार्च से एंड टीवी पर शुरू होने जा रहा है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...