
तिरुवनंतपुरम: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केरल इकाई के प्रदेश सचिव एम वी गोविंदन ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य की संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार द्वारा पेश किया गया पहला बजट बड़े पैमाने पर निजीकरण का खाका है और यह सार्वजनिक संपत्ति एवं प्राकृतिक संसाधनों को कॉरपोरेट घरानों को सौंपने की एक कोशिश है।
गोविंदन ने यहां प्रेसवार्ता में कहा कि खुद को नेहरूवादी समाजवादी बता रहे मुख्यमंत्री वी डी सतीशन बजट का इस्तेमाल सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को बंद करने और उनकी संपत्ति निजी निकायों को सौंपने के लिए कर रहे हैं।

