
Jharkhand Health Department : झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग में चयनित 262 अभ्यर्थियों को 24 जून को नियुक्ति पत्र सौंपेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे।
इस नियुक्ति अभियान में 151 विशेषज्ञ चिकित्सक, 56 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, 29 सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर और 26 फाइनेंस मैनेजर शामिल हैं। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री और विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और अस्पतालों में जरूरी मानव संसाधन की कमी भी दूर होगी।

