जलवायु परिवर्तन का सबसे बुरा असर महिलाओं, बच्चों और कृषि पर पड़ रहा है : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची में पर्यावरणविद डॉ नीतीश प्रियदर्शी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक असर महिलाओं, बच्चों और कृषि पर पड़ रहा है, जिससे पलायन और पर्यावरण संकट बढ़ रहा है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पर्यावरणविद डॉ नीतीश प्रियदर्शी ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन का सबसे बुरा असर महिलाओं, बच्चों और कृषि पर पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन की वजह से लोग पलायन कर रहे हैं। यह अच्छा संकेत नहीं है। वे मंगलवार को एक्सआइएसएस में इंट्रोडक्शन टू इन्वायरमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी विषय पर आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब से पृथ्वी बनी है तबसे इसका पर्यावरण बदल रहा है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पांच महाविनाश कर चुकी है। पर्यावरण में बदलाव की यही रफ्तार रही तो छठा महाविनाश भी होने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि रांची समेत पूरे देश में जो जंगल काटे जा रहे हैं उसका पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। बढ़ता शहरीकरण भी पर्यावरण पर बुरा असर डाल रहा है। बदलते पर्यावरण के कारण पाकुड़ में महुआ के उत्पादन पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि जंगल लगाया नहीं जा सकता। जंगल अपने आप होता है। हम पेड़ लगा सकते हैं और पर्यावरण को बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।