
रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संजय सेठ ने उनसे विभिन्न सांगठनिक विषयों पर सकारात्मक बातचीत की। मुलाकात के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।

