


वार्ड 5 की पार्षद निरुपमा देवी ने बीसीसीएल से की चर्चा
धनबाद: बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को कतरास क्षेत्र की प्रमुख खनन परियोजनाओं का दौरा कर उत्पादन स्थिति, खदान विस्तार कार्य, मानसून तैयारी, सुरक्षा मानकों और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की।इस दौरान निदेशक (तकनीकी-पीएंडपी) श्री राजीव कुमार सिन्हा सहित बीसीसीएल के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। CMD ने कतरास क्षेत्र की AKWMC भूमि पैच, AKWMC विभागीय पैच, सलानपुर एमडीओ और ASGKC कोलियरी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने खदानों में चल रहे उत्पादन कार्य, भूमि अधिग्रहण की प्रगति, क्षमता उपयोग, विस्तार योजनाओं और मानसून के दौरान सुरक्षा तैयारियों की जानकारी ली।





उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और खदान संचालन को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।सीएमडी ने परियोजना स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने और कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया।
दौरे के दौरान सीएमडी ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और कंपनी के नियमों के अनुसार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही।बीसीसीएल की ओर से बताया गया कि यह दौरा उत्पादन वृद्धि, खदान विस्तार, बेहतर संचालन, मानसून तैयारी और सुरक्षित खनन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कंपनी के प्रयासों का हिस्सा है।

