
रांची : शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। गुरुवार को ये बातें कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहीं। वे मांडर के बीआरसी परिसर में आयोजित “भारत रत्न स्व. राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह–2026” में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं कल्याण विभाग की ओर से प्रदत्त साइकिलें वितरित कर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में मंत्री ने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम, व्यवहारिक ज्ञान और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से ‘छात्रों की गूंज’ अभियान से जुड़कर शिक्षा के अधिकार, पारदर्शिता और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया।


