रांची में दिनदहाड़े महिला से चेन झपटकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, पुलिस जांच में जुटी है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bariatu Chain Snatching : राजधानी रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बरियातू थाना क्षेत्र का है, जहां थाना परिसर के पीछे दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन झपट ली गई। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, विद्यापति मार्ग स्थित अर्पण विला, तेतर टोली गेट के पास एक महिला सब्जी खरीदकर घर लौट रही थी। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो हेलमेट पहने बदमाश वहां पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई और महिला संभल पाती, तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

राजधानी में लगातार हो रही छिनतई की घटनाओं से लोगों, खासकर महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। दिनदहाड़े और थाना क्षेत्र के नजदीक हुई इस वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।