बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ाने बंद होने से चैंबर ने जतायी नाराजगी, कहा- उड़ानों की संख्या घटने की बजाय बढ़नी चाहिए

रांची एयरपोर्ट से पांच उड़ानें बंद होने पर झारखंड चैंबर ने नाराजगी जताई, नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सीधी उड़ानें शुरू करने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की मांग की

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पांच नियमित उड़ानों के अस्थायी रूप से बंद होने पर झारखंड चैंबर ने नाराजगी जताई है। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने शनिवार को कहा कि राज्य में हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में उड़ानों की संख्या घटाने के बजाय बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने रांची से जयपुर, गोवा, सूरत, रायपुर, बागडोगरा-गुवाहाटी और वाराणसी-अमृतसर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की मांग दोहराई है। चैंबर ने देवघर से चेन्नई, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू करने की मांग की है। साथ ही रांची-भुवनेश्वर उड़ान की सेवाएं बहाल करने, अंतिम समय में फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों की जिम्मेदारी एयरलाइंस तय करने और रांची से दुबई और बैंकॉक जैसी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की भी अपील की है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।