झारखंड के उद्यमियों को जमीन की कीमत में मिलेगी भारी छूट!

झारखंड सरकार की नई औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति-2026 में उद्योगों को जमीन रजिस्ट्रेशन पर 100% छूट, निवेश बढ़ाने और 25 हजार रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड: झारखंड सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति-2026 का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। उद्योग विभाग ने शनिवार को इस मसौदे को सार्वजनिक करते हुए उद्योग जगत, निवेशकों और अन्य संबंधित पक्षों से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की हैं।

नई नीति का उद्देश्य राज्य में संतुलित औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना, बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। सरकार ने इस नीति के तहत एक लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश और कम से कम 25 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

नीति में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई विशेष प्रोत्साहन प्रस्तावित किए गए हैं। राज्य की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे टर्मिनलों के आसपास आधुनिक लॉजिस्टिक्स पार्क तथा कोल्ड स्टोरेज चेन विकसित करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।

इसके अलावा, नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यदि कोई एमएसएमई इकाई राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट प्राप्त करती है या नई तकनीक अपनाती है, तो सरकार संबंधित खर्च का 50 प्रतिशत (अधिकतम 10 लाख रुपये) तक वहन करेगी।

नई औद्योगिक इकाइयों को जमीन के पंजीकरण पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। साथ ही, उत्पादन शुरू होने के बाद शुरुआती पांच वर्षों तक बिजली शुल्क में भी विशेष रियायत देने का प्रस्ताव है। सरकार का मानना है कि इन प्रोत्साहनों से राज्य में निवेश बढ़ेगा और औद्योगिक गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.