‘मोर पुलिस, मोय पुलिस’ अभियान के तहत सिमडेगा में ‘पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा : सिमडेगा के लोगों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। सिमडेगा पुलिस ने आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के मकसद से कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान ‘मोर पुलिस, मोय पुलिस’ के तहत ‘पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस पहल के माध्यम से पुलिस जिले के सुदूरवर्ती गांवों और पंचायतों तक पहुंचकर लोगों की शिकायतें और परेशानियां सुनेगी तथा उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीकांत एच. कोटरे ने बताया कि जुलाई 2026 में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और पंचायतों में जन शिकायत समाधान शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, भूमि विवाद, खोए मोबाइल, मानव तस्करी समेत पुलिस से जुड़े मामलों की सुनवाई कर मौके पर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ‘मोर पुलिस, मोय पुलिस’ अभियान का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास व संवाद मजबूत करना है। एसपी ने लोगों से शिविरों में पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराने और इस पहल का लाभ उठाने की अपील की।

 

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।