घरेलू उद्योगों का गला घोंट रही हैं मोदी सरकार की नीतियां : राहुल गांधी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

यूपी : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार की गलत और एमएसएमई-विरोधी नीतियां उन घरेलू उद्योगों का गला घोंट रही हैं, जो भारत की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देते हैं और लाखों युवाओं को रोजगार देते हैं। विडंबना देखिए, टैक्स और अत्यधिक नियमों के चक्रव्यूह में फंसाकर इन छोटे उद्योगों को दम तोड़ने और बंद होने पर मजबूर किया जा रहा है। श्री गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के इन मेहनती और हुनरमंद नागरिकों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। हम इनके अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक मजबूती से लड़ेंगे और इनके हुनर को मिटने नहीं देंगे। देश का विकास, छोटे उद्योगों के साथ ही संभव है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।