ईडी कार्यालय पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, एजेंसी ने शुरू की पूछताछ

कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव दूसरे समन के बाद रांची स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। जांच एजेंसी उनसे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है, इससे पहले बेटे रोहित उरांव से भी सवाल हुए थे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव मंगलवार को ईडी कार्यालय पहुंचे। ED की ओर से जारी किए गए दूसरे समन के बाद वह तय समय पर जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। रामेश्वर उरांव के ईडी कार्यालय पहुंचने के बाद इस पूरे मामले पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में नजर बनी हुई है। जांच से जुड़े घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इससे पहले सोमवार को ईडी ने रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव को पूछताछ के लिए बुलाया था। जांच एजेंसी ने उनसे कई घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान वित्तीय लेनदेन और संबंधित दस्तावेजों को लेकर कई सवाल पूछे गए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।