निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बड़ा हादसा टला, वार्ड की छत से गिरा प्लास्टर, मरीज बाल-बाल बचा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद शहर के निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को अस्पताल के एक वार्ड की छत से अचानक प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। इससे अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में बेड नंबर 27 के मरीज मुमताज आलम बाल-बाल बच गए।

जानकारी के मुताबिक, बेड नंबर 27 के मरीज मुमताज आलम, जो गोबिंदपुर के रजा नगर के रहने वाले हैं, उन्हें खून की उल्टी हो रही थी और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। इसी बीच वार्ड की छत से अचानक सीमेंट का एक बड़ा टुकड़ा उनके बेड के पास गिर गया। इस घटना के बाद वार्ड में मौजूद मरीज और मरीजों से मिलने आए परिजन घबरा गए। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना ने अस्पताल भवन की जर्जर स्थिति पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। वे पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।