
नयी दिल्ली: क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का पहला पोस्टर बुधवार को जारी किया गया। पोस्टर में लॉर्ड्स की बालकनी में गांगुली के जर्सी लहराने के ऐतिहासिक क्षण को दिखाया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने सौरव गांगुली की भूमिका निभाई है।

