Jamshedpur Shot Dead : जमशेदपुर शहर के मानगो थाना क्षेत्र में बुधवार शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राहुल बच्चा के रूप में हुई है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल राहुल को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मानगो थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास हुई। बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने राहुल बच्चा पर गोली चला दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राहुल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।


