‘रहूं में तेरे रूबरू’ 17 जुलाई को होगी रिलीज, ट्रेलर में दिखा सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री

Manu Shrivastava
2 Min Read
रहूं में तेरे रूबरू फिल्म कब होगी रिलीज
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रहस्य, सस्पेंस और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘रहूं में तेरे रूबरू’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पहले पोस्टर और टीजर से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के बाद अब ट्रेलर ने फिल्म की कहानी की एक रोमांचक झलक पेश की है। निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसमें मर्डर मिस्ट्री, रोमांस तथा भावनात्मक ड्रामा का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।

ट्रेलर में दिखे कई चौंकाने वाले ट्विस्ट

ट्रेलर में मर्डर मिस्ट्री, लव ट्रायंगल और लगातार बदलते घटनाक्रम दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते हैं। फिल्म में आर्या कुमार, नीचा शेट्टी और पीहू विस्वास मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। रहस्यमयी माहौल, दमदार बैकग्राउंड स्कोर, आकर्षक सिनेमेटोग्राफी और प्रभावशाली संगीत फिल्म के रोमांच को और बढ़ाते हैं।

मजबूत टीम ने संभाली फिल्म की जिम्मेदारी

एस. एस. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन इंदर दास ने किया है, जबकि कहानी और स्क्रीनप्ले आर्या कुमार ने लिखा है। सिनेमेटोग्राफी सोनू कुमार तिवारी और कमल एस. चौपाल ने की है। फिल्म का निर्माण सुमन सौरभ ने किया है। संगीत सोनू राव, गीत शब्बीर सर्वे, संपादन हिमांशु तिवारी और बैकग्राउंड स्कोर शैलेश राय का है। निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखने वाली एक मनोरंजक कमर्शियल मर्डर मिस्ट्री साबित होगी।

Share This Article