रांची में देर रात ACB का बड़ा एक्शन! बुढ़मू के सीओ समेत तीन लोग हिरासत में, घूसखोरी के आरोप से मचा हड़कंप

रांची एसीबी ने कथित रिश्वतखोरी मामले में बुढ़मू के सीओ, एक कर्मचारी और उनके सहयोगी को हिरासत में लिया। पूछताछ जारी है, आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई का इंतजार।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में सरकारी दफ्तरों में काम के बदले पैसे लेने की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि कथित तौर पर लेन-देन का समय भी बदल गया है और दिन की बजाय रात में पैसे लेने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार देर रात एक बड़ा मामला सामने आया। रांची एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए बुढ़मू के सीओ सचिदानंद वर्मा, कर्मचारी राजेश कुमार और उनके एक सहयोगी को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई काम के एवज में पैसे वसूलने के आरोप से जुड़ी है। फिलहाल तीनों से एसीबी मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। हालांकि, इस पूरे मामले पर एसीबी के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच के बाद एसीबी इस मामले में कितने लोगों की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि करती है और क्या नए खुलासे सामने आते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।