नगर निगम क्षेत्र में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने लगाया डिवाइस, राजधानी की आबो हवा पर रखी जा रही नजर

रांची में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए छह स्थानों पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग डिवाइस लगाए गए, धूल रोकने और हवा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में प्रयास तेज हुए।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वन विभाग डोरंडा, अल्बर्ट एक्का चौक, रांची नगर निगम समेत 6 जगहों पर किया डिवाइस इंस्टॉल

डेढ़ महीने पहले किया गया है इंस्टॉल, डेटा फीड कर रहा है, 3 महीने की रिपोर्ट के बाद विभाग करेगा मंथन

VIVEK SHARMA

रांची: राजधानी की आबो-हवा को साफ-सुथरा बनाने और वायु प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और रांची नगर निगम ने मिलकर बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है। प्रदूषण के सटीक आंकड़ों और स्थिति की निगरानी के लिए शहर के प्रमुख इलाकों में लेटेस्ट मॉनिटरिंग डिवाइस लगाए गए हैं। इन डिवाइसों का इंस्टॉलेशन लगभग डेढ़ महीने पहले पूरा कर लिया गया था, जो अब लगातार रियल-टाइम डेटा फीड कर रहे हैं। विभाग इन डिवाइसों से प्राप्त 3 महीनों के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद एक रिपोर्ट तैयार करेगा, जिस पर उच्च स्तरीय मंथन कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। चूंकि राजधानी में भी पॉल्यूशन का लेवल तेजी से बढ़ रहा है।

6 प्रमुख स्थानों पर लगे मॉनिटरिंग डिवाइस

राज्य स्तरीय टीम द्वारा शहर की हवा की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके तहत पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने रांची नगर निगम क्षेत्र के 6 प्रमुख स्थानों पर डिवाइस इंस्टॉल किए हैं। जिसमें वन विभाग कार्यालय (डोरंडा), अल्बर्ट एक्का चौक और रांची नगर निगम परिसर के अलावा अन्य 3 प्रमुख चिन्हित स्थल पर ये डिवाइस लगाया गया है। जिसमें 24 घंटे डाटा रिकॉर्ड किया जा रहा है।

धूल और प्रदूषण रोकने को उठाया कदम

शहर में डस्ट पॉल्यूशन (धूल कणों) को न्यूनतम करने के लिए रांची नगर निगम भी धरातल पर काम कर रहा है। सड़कों के किनारे खाली कच्ची जगहों पर पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं, ताकि वाहनों के आवागमन से मिट्टी और धूल न उड़े। वहीं हवा में उड़ते धूल के कणों को बैठाने और हवा को साफ रखने के लिए मुख्य मार्गों पर स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा निर्माण स्थलों और व्यस्त चौराहों पर धूल कम से कम उड़े, इसके लिए विशेष दिशानिर्देश और इंतजाम लागू किए गए हैं। वहीं निर्माण स्थलों पर ग्रीन कर्टेन से ढंककर काम करने को कहा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इन प्रयासों और मॉनिटरिंग रिपोर्ट के नतीजों के आधार पर आने वाले समय में रांची की वायु गुणवत्ता (AQI) में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस मामले में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि ये डिवाइस लगाए गए है। इसका डाटा फीड हो रहा है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के साथ संयुक्त रूप से इसपर काम किया जा रहा है। जिससे कि शहर में बढ़ते प्रदूषण को रोका जा सके। रिपोर्ट जब आएगी तो इसे राज्य और केंद्र को भेजा जाएगा। फिलहाल हमलोगों ने पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए कदम उठाए है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।