झिरी में बायोगैस प्लांट और लेगेसी वेस्ट के बायोरेमेडिएशन कार्य को देखने पहुंचे केंद्रीय मंत्री, जानें क्या दिया निर्देश

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने झारखण्ड भ्रमण के दौरान 9 जुलाई को रांची के झिरी स्थित बायोगैस प्लांट और बायोरेमेडिएशन तकनीक द्वारा लेगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण कार्यों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने अधिकारियों से परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा स्थापित बायोगैस प्लांट की कार्यप्रणाली, जैविक कचरे से गैस उत्पादन की प्रक्रिया और झिरी डंपिंग यार्ड में बायोरेमेडिएशन तकनीक से हो रहे वैज्ञानिक कचरा निष्पादन का अवलोकन किया।

दोनों परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल तकनीक के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्वच्छ, स्वस्थ और टिकाऊ शहरी विकास को बल मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों और एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर, उच्च गुणवत्ता और नवीनतम तकनीक के साथ पूरे किए जाएं ताकि आम नागरिकों को इसका सीधा और अधिकतम लाभ मिल सके।निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त, PMC टीम, गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारी तथा मेसर्स गुरु रामदास कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।