आज ट्रेन से सफर करने वाले जरूर पढ़ें! रांची रेल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले गए रूट और स्टेशन

रांची रेल मंडल के किता–सिल्ली रेलखंड पर तकनीकी ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। यात्रा से पहले यात्री अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अगर आप शनिवार (11 जुलाई) को ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। रांची रेल मंडल के किता–सिल्ली रेलखंड पर चल रहे विकास कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे द्वारा लिए गए तकनीकी ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया जाएगा, जबकि कुछ पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा।

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (13503/13504) शनिवार को केवल गोमो तक ही चलेगी। यह ट्रेन गोमो–हटिया रेलखंड के बीच संचालित नहीं होगी। वहीं खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036) का परिचालन आद्रा तक ही सीमित रहेगा। इसी तरह आसनसोल–रांची मेमू पैसेंजर (63598/63597) सिर्फ मूरी तक चलेगी। मूरी–रांची रेलखंड के बीच इस ट्रेन की सेवा शनिवार को रद्द रहेगी। इसके अलावा हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर (58663/58664) और हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर (58665/58666) का परिचालन भी शनिवार को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की मौजूदा स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इससे यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।