अनिमेष ने 100 मीटर की दौड़ में नई उपलब्धि के साथ हासिल किया दूसरा स्थान

भारतीय फर्राटा धावक अनिमेष कुजूर ने वेटजलर में 100 मीटर दौड़ 10.14 सेकंड में पूरी कर व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वेटजलर : राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके फर्राटा धावक अनिमेष कुजूर ने विदेशी धरती पर किसी भारतीय का 100 मीटर दौड़ में अब तक का सबसे तेज समय निकालकर ‘वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर प्रतियोगिता फास्ट आर्म्स फास्ट लेग्स मीट’ में दूसरा स्थान हासिल किया। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में 10.14 सेकंड के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ फिनिश लाइन पार की। उन्होंने इससे पहले क्वालीफाइंग में 10.19 सेकंड का समय निकाला था। फाइनल में निकाला गया उनका समय किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज समय है। गुरिंदरवीर सिंह ने मई में रांची में फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड का समय निकालकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। अनिमेष मुख्य रूप से 200 मीटर दौड़ में भाग लेते हैं और वह इस स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भी हैं। वह ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार भाग लेंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।