पोड़ैयाहाट में पिता ने 15 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या, समझाने आए चाचा की भी पिटाई से मौत

पोड़ैयाहाट के बेलूडीह गांव में पिता पर 15 वर्षीय बेटी की हत्या का आरोप। समझाने पहुंचे चचेरे चाचा की पिटाई के बाद मौत, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Saraiyahat Murder : सरैयाहाट थाना इलाके के बेलूडीह गांव में कल रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। आरोप है कि हडुआ मंडल ने अपनी 15 साल की बेटी पुड़की कुमारी की गला दबाकर हत्या कर उसके शव को एक कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद गांव में लोगों में भय और रोष फैल गया।

जब मामले को सुलझाने के लिए परिजन और ग्रामीण पहुंचे, तब आरोपी के 60 साल के चचेरे चाचा सरजू मंडल के साथ भी मारपीट की गई। उन्हें गंभीर हालत में देवघर के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मारपीट में एक और महिला बदामी देवी (35) घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर के आधार पर हडुआ मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पूछताछ जारी है ताकि घटना के पीछे का कारण स्पष्ट हो सके और जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।