
- NCC लिमिटेड और बिजली विभाग की पहल, बार-बार फ्यूज की समस्या हुई खत्म
Mahuadand News : महुआडांड़ प्रखंड के शाहिद चौक क्षेत्र के लोगों को अब बिजली की समस्या से राहत मिल गई है। NCC लिमिटेड के द्वारा यहां नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद अब बिजली आपूर्ति सुचारू और निर्बाध हो गई है।
शाम के समय भी वोल्टेज सही आ रहा है जिससे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू काम आसानी से हो रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों ने NCC लिमिटेड और बिजली विभाग के प्रति आभार जताया।
ग्रामीणों ने कहा – _”बहुत दिनों से इस समस्या को लेकर मांग कर रहे थे। अब जाकर राहत मिली है। प्रशासन और कंपनी के इस सहयोग से गांव में खुशी का माहौल है।

