
लातेहार: महुआडांड़ में SIR-2026 मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान मंगलवार दोपहर महुआडांड़ प्रखंड के कुरो आंगनबाड़ी केंद्र में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बूथ संख्या 310 में SIR सहयोग कर्मी के रूप में ड्यूटी कर रहे प्रवीण टोप्पो अचानक छत का हिस्सा गिरने से चोटिल हो गए। घटना के समय वे मतदाता फॉर्म से संबंधित कार्य कर रहे थे।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल प्रवीण टोप्पो को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ग्रामीणों ने जर्जर भवनों में SIR कार्य कराने पर चिंता जताई है।फिलहाल प्रवीण टोप्पो की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सभी राजनीति दलों और स्थानीय लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

