
लातेहार : महुआडांड़ संत जेवियर्स महाविद्यालय, महुआडांड़ में शैक्षणिक सत्र 2026-30 का आगाज उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। नव नामांकित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए महाविद्यालय सभागार में एक गरिमामय ओरिएंटेशन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना और उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से परिचित कराना था।समारोह की शुरुआत प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश एवं सभी प्राध्यापकों द्वारा नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। दीप प्रज्ज्वलन और प्रार्थना से माहौल भक्तिमय हो गया।प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, गुणवत्ता युक्त शिक्षा और नैतिक मूल्यों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा – आप इस महाविद्यालय के गौरव हैं।
नियमित अध्ययन, समय की पाबंदी और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आप राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। यहां उपलब्ध सुविधाओं का सदुपयोग कर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करें।इसके बाद विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने अपने-अपने विभाग के विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति, पुस्तकालय, NSS, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोध, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और छात्र कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियमों और शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा से भी अवगत कराया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टूडेंट्स काउंसिल के प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और सभी सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई। उनके अनुशासित समन्वय से कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।अंत में नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिवार के आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प लिया। पूरा सभागार नई ऊर्जा और उमंग से भरा हुआ था।

