महुआडांड़ में मतदाता जागरूकता की अलख: प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज ने बूथों पर पहुंच कर नाम जोड़ने और त्रुटि सुधार को लेकर किया जागरूक

महुआडांड़ में SIR अभियान के तहत प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज ने विभिन्न बूथों का दौरा कर मतदाताओं को नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार और पता परिवर्तन के प्रति जागरूक किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

SIR 2026 : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत महुआडांड़ प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य जारी है।

इसी क्रम में महुआडांड़ प्रखण्ड उपप्रमुख सह प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज ने परहाटोली (बूथ संख्या-313), कुरो (बूथ संख्या-310), परहाटोली (बूथ संख्या-312) एवं शाहपुर (बूथ संख्या-314) का दौरा कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग किया।

इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को SIR अभियान की विस्तृत जानकारी दी तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार, पता परिवर्तन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में जागरूक किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।