लातेहार में सरकारी सोलर योजना फेल: पोल-पैनल लगे, लेकिन गांव में नहीं जली एक भी लाइट

महुआडांड़ के पकरी पाठ गांव में छह महीने पहले लगा जरेडा सोलर प्लांट अब तक चालू नहीं हुआ। 50 से अधिक घर अंधेरे में, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: महुआडांड़ सरकार की महत्वाकांक्षी जरेडा सोलर लाइट योजना महुआडांड़ प्रखंड के सोहर पंचायत के पकरी पाठ गांव में पूरी तरह फेल साबित हो रही है। ठेकेदार द्वारा 6 महीने पहले ही गांव में सोलर जरेडा के पोल और पैनल लगा दिए गए थे। लेकिन आज तक एक भी घर में लाइट नहीं जली। नतीजा – 50 से ज्यादा घर आज भी रात में अंधेरे में डूबे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि आज तक न कोई चालू करने आया, न कोई देखने। बच्चों को पढ़ने में दिक्कत, महिलाओं को रात में परेशानी और सांप-बिच्छू का डर हर दिन बढ़ रहा है।गांव के लोगों ने कहा सरकार ने लाइट दी, कागज पर चालू भी हो गया, लेकिन हमलोग को आज तक लाइट का नसीब नहीं हुआ। सोहर की मुखिया ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीणों की राहत के लिए जरेडा विभाग के अधिकारी तुरंत गांव पहुंचे और सोलर प्लांट को चालू कराया जाय।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।