शेर-बाघ की दहाड़ गायब, टॉय ट्रेन की सीटी खामोश…आखिर कब लौटेगी नेहरू पार्क की खोई रौनक?

कभी बच्चों की पहली पसंद रहा बोकारो का नेहरू पार्क आज अपनी पुरानी रौनक खो चुका है। शहरवासी टॉय ट्रेन, मछली घर और बेहतर सुविधाओं की बहाली की मांग कर रहे हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : कभी बोकारो की पहचान और बच्चों की पहली पसंद रहा नेहरू पार्क आज अपनी पुरानी रौनक तलाश रहा है। एक समय यहां शेर-बाघ की दहाड़ गूंजती थी, टॉय ट्रेन की सीटी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरती थी और मछली घर लोगों के आकर्षण का केंद्र हुआ करता था। लेकिन आज शेर, बाघ, मगरमच्छ और लकड़बग्घा नहीं हैं। टॉय ट्रेन वर्षों से बंद है और मछली घर भी सूना पड़ा है। पार्क के अंदर कैंटीन और पर्याप्त शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है।

हालांकि, नेहरू पार्क की हरियाली, शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। कई हिस्सों में साफ-सफाई भी अच्छी है। पार्क में अभी भी तेंदुआ, भालू, दरियाई घोड़ा, घड़ियाल, अजगर, मोर, बंदर और हिरण की कई प्रजातियां मौजूद हैं। बच्चों के लिए झूले भी हैं, लेकिन पहले जैसा रोमांच अब महसूस नहीं होता। शहरवासियों की मांग है कि टॉय ट्रेन फिर से चलाई जाए, मछली घर खोला जाए, पार्क में कैंटीन और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था की जाए तथा नए आकर्षण विकसित किए जाएं, ताकि नेहरू पार्क फिर से बोकारो की शान बन सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।